Share

मुम्बई .
ईडी ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के साले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए सीएम के साले श्रीधर पाटनकर की करोडों रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया। ईडी ने ठाणे में नीलांबरी परियोजना में बने 11 आवासीय फ्लैट को सीज कर दिया है।

ईडी ने श्रीधर पाटनकर की जिस प्रापर्टी को सीज किया है उसकी कीमत 6.45 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे के भाई श्रीधर पाटनकर हैं। वे पुष्पक समूह में पार्टनर हैं। इस कार्रवाई से पहले तक ईडी शिवसेना और महाविकास अघाड़ी के नेता और मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी, लेकिन आज हुई कार्रवाई के बाद तो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का परिवार भी प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर आ गया है।

श्रीधर पाटनकर के खिलाफ हुई ईडी की इस कार्रवाई को लेकर शिवसेना और एनसीपी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं। रांकपा नेता शरद पवार ने कहा कि भाजपा केंद्रीए एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। कुछ साल पहले ईडी को कोई जानता तक नहीं था, लेकिन आज इसका इतना गलत इस्तेमाल किया गया है कि गांवो के लोग भी ईडी को जान गए हैं।

वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि श्रीधर पाटनकर हमारे परिवार के सदस्य हैं। उनका रिश्ता सिर्फ सीएम तक सीमित नहीं है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां भाजपा सत्ता से बाहर है, ईडी उन राज्यों में जबरदस्त कार्रवाई कर रही है। राउत ने आगे कहा कि लगता है ईडी ने गुजरात और दूसरे बड़े राज्यों में अपना दफ्तर बंद कर दिया है। महाराष्ट्र में ही सब कुछ हो रहा है। बंगाल में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी परेशान किया जा रहा है, लेकिन न बंगाल झुकेगा, न महाराष्ट्र टूटेगा।

वहीं, ईडी की इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने उद्दव सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इससे पहले उद्धव ठाकरे की सरपरस्ती में श्रीधर पाटनकर नगर निगम को लूटते थे। पाटनकर ने कहा कि फर्जी कंपनियां बनाकर घोटाला किया गया। किसी घोटालेबाज को छोड़ेंगे नहीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *