Share

एजेंसी समाचार
मेरठ। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते कच्चे तेल के दामों में उछाल आने से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका से पेट्रोल पंप पर डीजल खरीदने वाले लोगों की दिनभर भारी भीड़ रही। सोमवार सुबह से शाम तक पेट्रोल पंप पर जमकर डीजल की बिक्री हुई। कई पेट्रोल पंपों पर दोपहर में ही डीजल खत्म हो गया। हस्तिनापुर क्षेत्र में सोमवार को अफवाह फैल गई कि सातवें चरण का चुनाव आज संपन्न हो रहा है और यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध होने से कच्चे तेलों के दाम बढ़ गए हैं। इससे मंगलवार को डीजल के रेट में भारी वृद्धि होगी। यह सूचना मिलने के बाद किसानों ने जमकर डीजल की खरीदारी की, जिससे कई पेट्रोल पंपों पर डीजल भी समाप्त हो गया। डीजल-पेट्रोल महंगा होने की अफवाह से सोमवार सुबह से ही हड़कंप गया था। वहीं देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई और डीजल खरीदने के लिए किसानों का हुजूम पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़ा।
वहीं किसान कई-कई ड्रमों को लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं। जिससे पेट्रोल पंपों पर किसानों की लंबी लाइन लगी हुई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *