Share

सूरत. गुजरात के सूरत शहर में स्थित एक तीन मंजिला व्यावसायिक परिसर में बुधवार की शाम आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर कम से कम 17 लड़कियों को इमारत से बाहर सुरक्षित निकाल लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सूरत नगर पालिका परिषद के मुख्य दमकल अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि आग इमारत के भूमिगत तल से शुरू हुई जहां प्लास्टिक के सामान रखे हुए थे, लेकिन धुआं ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया जहां लड़कियों की ट्यूशन क्लास चल रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘आग भूमिगत तल तक ही सीमित रही, लेकिन धुआं पूरी इमारत में फैल गया। घटना की सूचना शाम छह बजे मिली। तत्काल 10 दमकल गाड़ियों और एक हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म को मौके पर रवाना किया गया। कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया गया।’’

पारीक ने बताया कि हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर तीसरी मंजिल पर फंसी 17 लड़कियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा, “हमारी टीम पहले उन्हें अच्छे वेंटिलेशन वाले सुरक्षित स्थान पर ले गया और फिर हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करके उन्हें नीचे लाया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।”

उन्होंने कहा आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। किसी अज्ञात कारण से बेसमेंट में रखे प्लास्टिक के कुछ सामानों में आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि दमकलकर्मियों को हथौड़े से भूतल की दीवार तोड़नी पड़ी और तहखाने में जाने के लिए एक छेद करना पड़ा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *