Share

लखनऊ.उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अब उत्कृष्ट व उत्तम श्रेणी के संविदा चालक-परिचालक तय किलोमीटर से अधिक बस चलाने पर अधिक कमाई कर सकेंगे। इसके तहत संविदा चालक-परिचालक तय दिन और किलोमीटर पूरा करने के बाद अतिरिक्त ड्यूटी करके बस का संचालन कर सकेंगे।
बृहस्पतिवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट श्रेणी में 17,600 रुपये वेतन पाने वाले चालक व परिचालक को 6,000 किमी व 24 दिन जबकि उत्तम श्रेणी में 14,600 रुपये पाने वाले को 5,000 किमी व 22 दिन बस का संचालन करना पड़ता है।
अब दोनों श्रेणी के संविदा चालक व परिचालक क्रमश: तय 24 और 22 दिन के बाद भी बस चलाना चाहें तो पूरी छूट होगी। उनको 1.59 रुपये प्रति किमी के रेट से अतिरिक्त वेतन का भुगतान किया जाएगा। यह फैसला चार जनवरी की निदेशक मंडल की बैठक में मंजूर हुुआ था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *