Share

जलालपुर से सपा विधायक सुभाष राय भाजपा में हुए शामिल, हाजी रिजवान ने भी दिया इस्तीफा
लखनऊ. जलालपुर से सपा विधायक सुभाष राय सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
उधर, समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी रिजवान ने सपा से इस्तीफा दे दिया है और वह बसपा में शामिल हो गए। इसे सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
ठाकुरद्वारा से भाजपा ने बदला उम्मीदवार
ठाकुरद्वारा से भाजपा ने उम्मीदवार बदला है। अब अजय प्रताप सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। 2017 में भाजपा ने राजपाल सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया था। राजपाल सिंह सपा के नवाब जान से चुनाव हार गए थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *