Share

मेरठ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें एक शख्स महिला को थप्पड़ मार रहा है. बताया जा रहा है कि महिला को पीटने वाला एक बीजेपी विधायक का गनर है उसकी सुरक्षा में लगा है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें एक शख्स महिला को थप्पड़ मार रहा है. बताया जा रहा है कि महिला को पीटने वाला एक बीजेपी विधायक का गनर है उसकी सुरक्षा में लगा हुआ है. इस मामले में महिला ने एसएसपी से शिकायत की है. लेकिन पुलिस की तरफ से अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. पीड़ित महिला ने बताया कि सहारनपुर का रहने वाला एक पुलिसकर्मी बीजेपी विधायक संगीत सोम का गनर है. उन्हें आए दिन वर्दी का रौब दिखाता है. महिला का आरोप है तीन दिन पहले गनर ने उसे वायरल कर दिया. इस घटना के बाद से पीड़ित महिला सदमें में है. 

वहीं इस मामले पर  पुलिस का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है. यह मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है इस मामले की जांच की जा रही है. वीडियो की सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *