Share

आर्यन खान समेत बाकी तीनी आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, उन्हें आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे शुरू हुई सुनवाई के बाद शाम को 4.45 पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। 

मुकुल रोहतगी दलील
गिरफ्तार हुए लोगों में सिर्फ आर्यन और अरबाज परिचित थे। ऐसे में साजिश की कोई आशंका ही नहीं है।
04:35 PM, 28-OCT-2021
एनसीबी की दलील
कोर्ट में एनसीबी की दलील पूरी हो गई है। आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा- मानव और गाबा की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई? जिन्होंने आर्यन को क्रूज पर न्योता दिया था।
ड्रग्स नहीं मिलने पर भी हो सकता है जिम्मेदार
अनिल सिंह ने कोर्ट से कहा- ड्रग्स नहीं मिलने का मतलब ये नहीं है कि शख्स ने कोई गुनाह नहीं किया है। अगर किसी के पास ड्रग्स नहीं मिला है, तो भी वो उसके लिए जिम्मेदार हो सकता है। 
अनिल सिंह ने कोर्ट को बताया, “यह मानते हैं कि गिरफ्तारी के समय कोई अनियमितता थी, जिसे रिमांड आदेश के बाद ठीक कर दिया गया था।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी पूरी तरह से कानूनी है। इसे साजिश साबित नहीं किया जा सकता।” वे अपनी दलीलें समाप्त करते हुए कहते हैं।
क्रूज में करेंगे ‘ब्लास्ट’
अनिल सिंह ने कहा- ‘अरबाज़ के जूते से चरस बरामद हुई थी। जब एनसीबी ने अरबाज से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो चरस लेकर आया था और आर्यन से कहा था कि क्रूज पर ‘ब्लास्ट’ करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने बताया जघन्य अपराध
एनसीबी के वकील ने कहा – कॉन्सपिरेसी के मामले में जमानत देना आवश्यक नहीं है। ड्रग्स डीलिंग को सुप्रीम कोर्ट ने भी जघन्य अपराध बताया है।
आर्यन बड़ी मात्रा में पहले से ड्रग्स लेता रहा है। इस केस में आर्यन भी साजिश का हिस्सा है।
अनिल सिंह ने कोर्ट में कहा कि ‘आर्यन खान को पता था कि अरबाज के पास ड्रग्स है। चरस धूम्रपान के लिए था और जिसका सेवन दोनों करने वाले थे, हालांकि यह अरबाज के पास शारीरिक रूप से था।’

समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत। मुंबई पुलिस को  गिरफ्तारी से पहले 3 दिन का नोटिस देना होगा।
 
अनिल सिंह ने कोर्ट से कहा कि सभी जगहों से एक ही दिन में आठ लोगों के पास से कई नशीले पदार्थ पाए गए। दवा की मात्रा और प्रकृति को देखें। इस पर कोर्ट ने कहा कि, ‘तो आप कह रहें हैं कि ये संचयी है?  इस पर अनिल सिंह ने कहा कि जब मैं साजिश की बात कहता हूं तो मैं सभी व्यक्ति के ड्रग्स की गणना करके कहता हूं।

आर्यन को ड्रग्स की जानकारी थी
अनिल सिंह ने कहा कि अगर दो लोग साथ हैं और एक व्यक्ति को ड्रग्स के बारे में पता है और दूसरे को ड्रग्स के इस्तेमाल के बारे में पता है तो पहला व्यक्ति(आर्यन) भी साफ तौर पर इसका अधिकारी है। ये मामला ड्रग्स रखने और इसके इस्तेमाल की योजना बनाने के बारे में है।

सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं समीर वानखेड़े
समीर वानखेड़े ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके खिलाफ जांच को लेकर अब बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। इस मामले में वो सीबीआई या किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग कर रहे हैं।

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *