Share

देहरादून-प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लॉकडाऊन की स्थिति पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने फोन पर जिलाधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए लॉकडाऊन को सख्ती से लागू करने के साथ ही आमजन को जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को भरोसा दिलाया जाए कि किसी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है। आम जन को घर पर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम आवास में जिलाधिकारी देहरादून श्री आशीष श्रीवास्तव और डीआईजी श्री अरुण मोहन जोशी से देहरादून के बारे में अपडेटेड जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी सतर्कता से नजर रखें और हर जरूरी कदम उठाया जाए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *