Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। बुधवार को श्रीजी बैंकट हाल रामगंगा विहार में श्री रामनवमी कमेटी की ओर से नवनियुक्त भाजपा महानगर कार्यकारिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं अनुसंधिकनी संगठनो एवं शहर की प्रमुख धार्मिक संस्थायों के उत्कृष्ट सेवा के लिए ’सम्मान समारोह’का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व अवतार जैमिनी रहे।
स्वागत समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से श्रीरामनवमी कमेटी संरक्षक धर्मेंद्र नाथ मिश्रा एवं श्रीरामनवमी कमेटी अध्यक्ष राजेश रस्तोगी एवं संचालन प्रदीप शर्मा ने किया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम का कार्यभार श्री रामनवमी कमेटी अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ी तत्वाधान मे संपन्न हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नवनियुक्त महानगर कार्यकारिणी ,मंडल अध्यक्ष मंडल की कार्यकारिणी, प्रमुख धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का प्रशस्ति पत्र देकर फूल माला एवं जय श्री राम जी का पटका पहनाकर सम्मान किया और सभी को अपने अपने कार्य क्षेत्र में तन मन धन से कार्य करने के संबंध में वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं प्रभु श्री राम जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित करने का आवाहन किया।
स्वागत समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर विश्व अवतार जैमिनी रहे।स्वागत करता रामनवमी कमेटी अध्यक्ष राजेश रस्तोगी,महामंत्री पियूष गुप्ता,कोषाध्यक्ष यश रस्तोगी,कार्यक्रम संयोजक डॉ पराग अग्रवाल,सह संयोजक काव्य रस्तोगी, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रदीप शर्मा, श्री राम नवमी कमेटी मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, संजीव गुप्ता,निर्वेश भटनागर, राजीव वर्मा आदि एवं श्रीरामनवमी कमेटी द्वारा गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा,महामंत्री नथुराम कश्यप, श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, राकेश खरे,नगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, मां गंगा प्रदूषण मुक्ति संत रामदास आदि गणमान्य एवं धार्मिक संगठनों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *