Share

एजेंसी न्यूज
नोएडा। नोएडा के सेक्टर 108 ट्रैफिक पार्क स्थित गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर के नए दफ्तर का उद्घााटन मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एक मार्च को करेंगे। दरअसल सूरजपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में तत्कालीन एसएसपी के दफ्तर में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह फिलहाल बैठ रहे हैं। इस दफ्तर को जनवरी के अंतिम सप्ताह में ही सेक्टर 108 स्थित ट्रैफिक पार्क में शिफ्ट करने की तैयारी थी, लेकिन तकनीकि वजहों से शिफ्ट नही हो सका था। अब नोएडा प्राधिकरण की तरफ से इस बिल्डिंग को पुलिस विभाग को अस्थाई लीज पर मिलने के बाद वहां दफ्तर को फिर शिफ्ट करने की तैयारियां शुरू हो गई है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक मार्च को नोएडा आ रहे हैं। सीएम का कार्यक्रम शाम को प्रस्तावित है। हांलाकि आधिकारिक कार्यक्रम गुरुवार शाम तक आने की उम्मीद है। सेक्टर 108 स्थित ट्रैफिक पार्क में केवल पुलिस कमिश्नर ही नही बल्कि चार अन्य सीनियर पुलिस अफसरों का वहां दफ्तर होगा। पुलिस विभाग के अनुसार पुलिस कमिश्नर के अलावा वहां अपर पुलिस कमिश्नर मुख्यालय श्रीपर्णा गांगुली, अपर पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था अखिलेश कुमार के अलावा डीसीपी मुख्यालय नितिन तिवारी और डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला का भी वहां दफ्तर होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *