Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। देश की राजधानी दिल्ली मे हुई जबरदस्त हिंसा से अफसरों के चेहरों की हवाइयां उड़ी हुई हैं। शुक्रवार को जुमे की नजाम को लेकर जबरदस्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जामा मस्जिद से लेकर ईदगाह तक का इलाका छावनी में तब्दील रहेगा। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सादे लिवास में भी महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। बाहरी जनपदों से भी पुलिस अफसरों को बुलाया गया है। गुरुवार देर रात तक एसपी सिटी अमित कुमार आनंद व सिटी मजिस्ट्रेट लालता प्रसाद शहर के अंदरूनी इलाकों में आमजन के साथ बैठक करते रहे। दोनों अधिकारियों ने जुमे की नमाज को लेकर पुलिस की व्यवस्था का भी जायजा लिया। क्षेत्रीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
बता दें कि कांग्रेस नेता रिजवान कुरैशी द्वारा सांसद एस टी हसन ज्ञापन दिए जाने का ऐलान किया गया है। इसलिए पुलिस और सतर्कता बरत रही है। एसपी सिटी ने बताया कि थाना वार क्यूआरटी की टीमें गठित की गई हैं। कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *