Share

रुद्रपुर। उत्तराखंड में दो क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर बनेंगे। एक गढ़वाल तो दूसरा कुमाऊं में बनेगा। इसके लिए बीसीसीआइ जमीन तलाश रही है। प्रत्येक सेंटर में हॉस्टल की भी सुविधा होगी। प्रत्येक सेंटर में दो सौ से ढाई सौ बच्चों को क्रिकेट के गुर बताए जाएंगे। इस सुविधा से राज्य के खिलाड़ी बेहतर अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष रविवार रात महिम वर्मा रुद्रपुर स्थित ओमेक्स कॉलोनी के होटल में पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी ने जिले में बीसीसीआइ स्तर का स्टेडियम बनाने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने रुद्रपुर के ग्राम भमरौला और एनएच 74 स्थित केलाखेड़ा के पास जमीन मिलने की बात कही है। जिससे खिलाडियों को बेहतर माहौल मिल सके। इस पर उपाध्यक्ष वर्मा ने प्रस्ताव भेजने को कहा।
जिलाध्यक्ष तिवारी ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के जरिये प्रस्ताव भेजा जाएगा। ग्राम भमरौला में एक व्यक्ति जमीन बेचने को राजी है। जिस पर क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा सकता है। जमीन खरीदने से लेकर स्टेडियम तैयार करने तक का खर्च बीसीसीआइ करेगी। बीसीसीआइ लेवल का क्रिकेट स्टेडियम बनाने की मांग की। वर्मा ने बताया कि यूएस नगर में क्रिकेट के लिए अच्छा वातावरण है। प्रदेश में क्रिकेट की प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। उन्होंने जूनियर लेवल व स्कूल क्रिकेट पर विशेष जोर दिया है। स्वागत करने वालों में नूर आलम, गौरव तिवारी, आफताब आलम, कादिर, सुभाष अरोड़ा, प्रेमशंकर, नमिता पंत, संदीप तिवारी, धीरज खरे, अर्जुन सिंह आदि शामिल थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *