Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शहर के घनी आबादी वाले तबाकियान चैराहे पर गुरूवार तड़के चोरों ने टेंट हाउस की दुकान के ताले तोड़ दिये। मगर गनीमत रही कि दुकान से टेंट हाउस का कोई सामान चोरी नहीं हुआ केवल दुकान में रखा गैस सिलेंडर ही लेकर चोर चलते बने। माना जा रहा है कि टंेंट हाउस की दुकान के निकट मालतोड़े की दुकान है और शायद उसी के धोखे में चोर टेंट हाउस की दुकान के ताले चटका बैठे। दुकान स्वामी नवाब फरीदी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। बता दें कि इस चैराहे पर पुलिस पिकेट तैनात रहती है मगर इसके बावजूद भी चोरों की दुस्साहसिक हरकत से हर कोई हैरान है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *