Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। उप्र की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आह्वान पर रेड क्रास सोसाइटी ने करूला और कटघर के 50 बच्चों को गोद लिया।
दस सराय पुलिस चैकी के निकट स्थित सेल्टर हॉम और डिप्टी साहब के मंदिर कटघर में आयोजित समारोह में 18 वर्ष तक के 50 टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार का एक थैला देकर गोद लेने की रस्म पूर्ण की गयी।
इस अवसर राजेश कुमार एसीएम प्रथम ने कहा कि महामहिम राज्यपाल महोदया ने सभी अधिकारियों, संस्थाओं व प्रभावशाली व्यक्तियों का आह्वान किया है कि वह टीबी ग्रस्त बच्चों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करें ताकि देश के भविष्य युवा पीढी को स्वस्थ बनाया जा सकें।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार प्रेमी ने बच्चों से अपील की वह दवाई नियमित रूप से खाएँ और खानपान का विशेष ख्याल रखें। प्रोटीन युक्त भोजन लें तथा हल्का व्यायाम करें।
डॉ मुहम्मद जावेद ने परामर्श दिया कि खांसते छींकते समय मुख पर कपडा अवश्य रखें। किसी को भी दो हफ्ते से अधिक की खॉसी हो तो तुरंत जांच करायें। डीपीपीएमसी मनोज कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज की स्थापना के लिये जरूरी है टीबी से बचाव के लिये सतर्कता जरूरी है लक्षण होने पर तुरंत किसी भी सरकारी अस्पताल में जांच और उपचार निरूशुल्क प्राप्त करें।
डीपीटीसी अनुज शर्मा ने बताया कि सरकार सभी टीबी रोगियों को 500 रूपये प्रति माह पोषण हेतु दिये जाते है। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह, कपिल रस्तोगी, शान्तनु पाण्डे, अनुराग चैहान, अमित गुप्ता, गौरव शर्मा, डा0 दुर्गेश्वर प्रसाद ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *