Share

हरिद्वार। एसएमजेएनपीजी कालेज में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल टीम उत्कर्ष और टीम लक्ष्मीबाई ने जीता। छात्र वर्ग में टीम उत्कर्ष ने टीम उन्मेष को 42-34 और छात्रा वर्ग में टीम लक्ष्मीबाई ने टीम उर्वशी को हराया।
कबड्डी के फाइनल मैच का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने किया। छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में टीम उत्कर्ष के विभू चैधरी, दीपांशु बालियान, देवांश चैधरी, सन्नी, वैभव शिवांश सैनी, विशाल ने बेहतर खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम उन्मेष को 42-34 से हराया। टीम उन्मेष में नितिन गुर्जर, आकाश, भुवन कापड़ी, हिमांशु उनियाल, अंकित सैनी, नीरज भान सिंह, अर्पित, तरुण, अश्वनी शामिल रहे। छात्रा वर्ग में टीम लक्ष्मीबाई की कप्तान निशा के नेतृत्व में कनुप्रिया, निहारिका, मनीषा, कल्पना, उमा, जिया, कविता व भामिनी ने बेहतर प्रदर्शन कर टीम उर्वशी को 39-19 से शिकस्त दी। निर्णायक की भूमिका कपिल कुमार व योगेंद्र कुमार ने निभाई। इस दौरान डॉ. सरस्वती पाठक, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, मुख्य क्रीड़ा अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह तोमर, क्रीड़ा अधीक्षक डॉ. सुषमा नयाल, विनय थपलियाल, क्रीड़ा प्रशिक्षक योगेश कुमार रवि, मोहन चंद्र पांडेय ने विजेताओं को बधाई दी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *