Share

रुड़की। केंद्र से आई कायाकल्प की टीम बुधवार को सिविल अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद संतोष जताया। इस पर अस्पताल प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस बार फिर उन्हें प्रदेश में प्रथम पुरस्कार मिलेगा।
सिविल अस्पताल रुड़की पिछले तीन माह से केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना के तहत निरीक्षण के लिए तैयारियों में जुटा था। इसे लेकर ओपीडी, वार्ड, लेबर रूम, शौचालय और अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था बनाई जा रही थी। कायाकल्प की टीम बुधवार को पब्लिक हेल्थ कंसल्टेंट डॉ. अभय कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल रुड़की पहुंची। उनके साथ रूपेश ममगाई और कृष्ण कुमार आदि भी मौजूद रहे। टीम ने पहले अस्पताल के वार्ड और शौचालय देखे। इसके बाद मरीजों से भी बातचीत की। मरीजों को मिलने वाले खाने और अन्य चिकित्सा सुविधा के बारे में पूछा। इसके बाद टीम ने ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब और ओपीडी आदि देखी। टीम ने अस्पताल के हाईटेक लेबर रूम की सराहना की। अस्पताल के हर्बल गार्डन, जैविक खाद प्लांट, ट्रामा सेंटर एवं ब्लड बैंक आदि का भी निरीक्षण किया। टीम ने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. संजय कंसल, डॉ. मनीष दत्त, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. महेश खेतान, डॉ. रितु खेतान, डॉ. राजकुमार आदि मौजूद रहे।
प्रथम पुरस्कार मिला तो मरीजों को मिलेगा लाभरू कायाकल्प टीम की ओर से किए गए निरीक्षण को लेकर अस्पताल प्रशासन काफी उत्साहित है। उन्हें भरोसा है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कायाकल्प योजना के तहत दिया जाने वाला प्रथम पुरस्कार सिविल अस्पताल को मिल सकता है। यदि यह पुरस्कार अस्पताल को मिलता है तो यहां की चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर होंगी। जिसका सीधा लाभ अस्पताल में उपचार को आने वाले मरीजों को मिलेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *