Share

लक्सर। उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लक्सर में उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों की टीमों के बीच दो मैच खेले गए। सीरिज में हुए दोनों मैचों में उप्र की टीम ने जीत दर्ज की।
नगर के इंदिरा ग्राउंड पर आयोजित दो मैचों की सीरिज की शुरूआत सीओ अविनाश वर्मा ने टॉस कराकर की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों में सामान्य लोगों से अधिक प्रतिभा छिपी होती है। दिव्यांगता को लेकर कभी हीन भावना नहीं रखनी चाहिए। नगरपालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग ने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
पहले मैच में उप्र की टीम ने सलामी बल्लेबाज रवि के शतक की मदद से निर्धारित ओवर में 164 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड की टीम 127 रनों पर सिमट गई। रवि को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में उत्तराखंड की टीम ने 64 रन बनाए, जवाब में उप्र की टीम ने 66 रन बनाकर मैच व सीरिज दोनों में जीत दर्ज की। तीन विकेट लेने वाले सोमजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर कुशलपाल सैनी, राहुल अग्रवाल, भूपेंद्र निगम, विमल कुमार व उत्तराखंड टीम के मैनेजर अरुण चैधरी, कप्तान रवि सरवालिया के अलावा उत्तरप्रदेश की टीम के मैनेजर अनमोल, कप्तान शैलेश यादव आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *