Share

हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ-2021 के तहत होने वाले शाही स्नान की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। पहला शाही स्नान 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर और अंतिम शाही स्नान 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा पर होगा। इसके अलावा श्रीगंगा सभा की सहमति से अन्य पर्व स्नानों की तिथियां भी घोषित हुईं।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शाम कुंभ को लेकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी और अन्य संतों के साथ बैठक हुई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने अन्य अखाड़े के संतों की सहमति से मुख्यमंत्री से शाही स्नान की तारीख घोषित करने को अधिकृत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने शाही स्नान की घोषणा की। इसके बाद इन तारीखों का संतों ने समर्थन कर खुशी जताई। बैठक में स्थाई प्रकृति के कार्यों में देरी पर संतों ने नाराजगी जताई।
मेलाधिकारी दीपक रावत ने कुम्भ कार्यों के प्रगति की जानकारी दी। संतों ने कहा जिस धीमी गति से स्थाई कार्य हो रहे हैं उससे तय समय पर काम पूरा होने में संकट खड़ा हो सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा संतों के आशीर्वाद से काम समय पर पूरा हो जाएगा, अधिकारी इस पर गंभीरता बरतें। अखाड़ों के संतों की सहमति से मुख्यमंत्री ने चार शाही स्नानों की तारीख घोषित करते हुए 11 मार्च 2021 (महाशिवरात्रि), 12 अप्रैल 2021 सोमवती अमावस्या, 14 अप्रैल 2021 बैसाखी कुम्भ स्नान एवं 27 अप्रैल 2021 चैत्र पूर्णिमा स्नान आयोजित होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जल संस्थान के अधिकारियों को सीवर के कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने, एनएचएआई को भी कुम्भ क्षेत्र में नेशनल हाइवे के कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को दिन रात करते हुए युद्ध स्तर पर पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा संतों की सुरक्षा अखाड़ों से लगातार संपर्क कर कुंभ मेले का कार्य किया जाए। मेल क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *