Share

हरिद्वार। रेल यात्रियों और शहर के व्यापारियों के रातभरी खबर है। बीते करीब तीन माह से बंद पड़ी कई ट्रेनें आठ फरवरी से ट्रैक पर दौड़ने लगेंगी। देहरादून से ट्रेनों की आवाजाही से यात्रियों को खासी सहूलियत होगी। फिलहाल देहरादून- नई दिल्ली शताब्दी, नंदा देवी आदि ट्रेनें हरिद्वार से संचालित हो रही हैं।
देहरादून में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते नवंबर 2019 के पहले पखवाड़े से दर्जनों ट्रेनें करीब तीन महीने के लिए रद कर दी गई। इन ट्रेनों में काठगोदाम, जनता, मसूरी, लाहौरी, लिंक, काठगोदाम-दून जनशताब्दी, बांद्रा, इंदौर, डीएलएस आदि ट्रेनें शामिल हैं। बाद में कोहरे के चलते जनता, कुंभ, उपासना को भी रद किया गया। गंगानगर अंबाला, अमृतसर जनशताब्दी सहारनपुर और अहमदाबाद मेल मेरठ से संचालित होने से यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। देहरादून-गोरखपुर और देहरादून-मुजफ्फरपुर क्रमशरू 12 और 16 नवंबर से नजीबाबाद से चल रही हैं। तय शैड्यूल के अनुसार आठ फरवरी से इनका संचालन हरिद्वार से होना है।
सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को संचालित देहरादून-मदुरई भी 11 नवंबर से देहरादून की जगह सहारनपुर से चल रही है। आठ फरवरी तक इनका यहीं से संचालन होना है। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी ट्रेनों का संचालन शुरू न होने से यात्री परेशान हैं। इस संबंध में कई बार व्यापारियों ने रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया।
ऋषिकेश-माता वैष्णोदेवी कटरा हेमकुंट एक्सप्रेस और ऋषिकेश-बाड़मेर चार दिसंबर से हरिद्वार से चल रही है। चार फरवरी से इनका ऋषिकेश से संचालन होना था, लेकिन अब 19 फरवरी के बाद ऋषिकेश से संचालन की बात कही जा रही है।
सामान्य दिनों में रेलखंड पर 43 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें 23 जोड़ी दून, पांच जोड़ी ऋषिकेश, जबकि 15 जोड़ी हरिद्वार से संचालित होती हैं। वर्तमान में देहरादून और ऋषिकेश से एक भी ट्रेन संचालित नहीं हो रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *