कल पहली बार आएंगे सीडीएस और तीनों सेना प्रमुख, अलर्ट जारी

156
Share

एजेंसीं न्यूज
लखनऊ। डिफेंस एक्सपो में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) भी शामिल होंगे। सीडीएस बनने के बाद जनरल बिपिन रावत का पहली बार लखनऊ आगमन पांच फरवरी को होगा। उनके साथ सेना के तीनों प्रमुख भी होंगे।
छावनी में उनके आगमन को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर क्यूआरटी तैनात हो गई हैं। साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सीडीएस के साथ नौसेना, वायुसेना और थलसेना प्रमुख भी वृंदावन योजना स्थल पर होने वाले एक्सपो के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत अपनी गोरखा राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर भी जाएंगे। वहीं सेनाध्यक्ष बनने के बाद जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे अपने पहले दौरे में भी लखनऊ पहुंचेंगे। उनके साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायुसेना चीफ एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया भी डिफेंस एक्सपो में शामिल होंगे।
जनरल नरवाणे जहां मेक इन इंडिया के तहत तैयार भारतीय सेना में शामिल तोप और कई मारक हथियारों के डिस्पले का निरीक्षण भी करेंगे। जबकि एयर चीफ मार्शल लखनऊ के आसमान में पहली बार होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के फ्लाई पास्ट का हिस्सा बनेंगे। नेवल चीफ एडमिरल करमबीर सिंह नौसेना के शिपयार्ड में स्वदेशी तकनीक से बनने वाले युद्धपोत और सबमरीन प्रोजेक्टों पर कई देशों से आई कंपनियों के साथ भारतीय तकनीकी दक्षता को लेकर कांफ्रेंस में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY