बहराइच में तेंदुए ने मचाया आतंक, तीन जख्मी-घर में घुसा तो पिंजड़े में किया कैद

174
Share

एजेंसीं न्यूज
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में मंगलवार को तेंदुए ने जमकर आतंक मचाया। गांव के तीन लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। सबसे पहले शौच पर निकले युवक को घायल किया। उसके बाद घेराबंदी के दौरान एक घर में घुस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जाल में फंसा लिया। फिलहाल तेंदुए को रेंज कार्यालय ले जाया गया है। इसके बाद मुख्य संरक्षक वन्य जीव की अनुमति पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
मामला नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आह्लाद का है। यहां के बबनपुरवा गांव में एक तेंदुआ घुस आया। निवासी मिथिलेश(28) पुत्र काशीराम, राजू(35) पुत्र जोखन व निसार अली (30) पुत्र नान्हू पर हमला कर घायल कर दिया। तेंदुए ने पहला हमला सरयू नहर के किनारे खेतों में शौच के लिए गए मिथिलेश पर किया। इसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए की घेराबंदी की। इस दौरान तेंदुआ भागकर एक घर में घुस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्घ्क्घ्यू किया। डीएफओ मनीष प्रताप सिंह ने बताया कि घर के चारों ओर जाल डालकर तेंदुए को घर से बाहर निकालने की कोशिश की गई। जैसे ही तेंदुआ घर से बाहर निकला तो जाल में फंस गया। वन टीम ने जाल के माध्यम से उसे पिंजड़े में कैद कर लिया। इसके बाद तेंदुए को रेंज कार्यालय लाया गया। उन्होंने बताया कि तीन डॉक्टरों का पैनल तेंदुए की जांच करेगा। इसके बाद मुख्य संरक्षक वन्य जीव की अनुमति पर तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY