Share

सेलटैक्स एण्ड इनकम टैक्स एड0 शशांक गुप्ता ने शनिवार को पेश हुए बजट के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मिडिल क्लास जिनकी इनकम 15 लाख से कम है तथा वह अपनी टैक्स सेविंग या किसी प्रकार की बचत नहीं कर पाते। उनके लिए यह टैक्स स्लैब बेहद फायदेमंद है जो कम्पनियां अपना डिविडेन्ड पे करती हैं उन्हें अब डिविडेन्ड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स जमा नहीं करना पड़ेगा। इससे कम्पनियों पर टैक्स का भार कम होगा। इसके अतिरिक्त सरकार ने सितम्बर 2019 में टैक्स की दर कम्पनियों पर 25 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत कर दी थी। इससे कम्पनियों को काफी लाभ हुआ है। वहीं जीएसटी में कोई फेरबदल नहीं किया गया है जबकि उम्मीद की जा रही थी कि जीएसटी की दरो में कुछ कटौती की जायेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *