Share

देहरादून। कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक मकान के स्टोर में लगी आग से उसमें रखा शादी का सामान जलकर खाक हो गया। पड़ोसियों के शोर मचाने पर घर के मालिक को आग लगने की जानकारी मिल पाई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। पीड़ित ने रंजिश के चलते आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
दरअसल, विकासनगर के नगर के वार्ड नंबर नौ के निवासी राव अब्दुररहमान ने पुलिस चैकी में दी तहरीर में बताया कि पुलिस चैकी के सामने मस्जिद वाली गली में उसका घर है। इसमें बने स्टोर में उसके छोटे भाई की शादी का सामान रखा हुआ था। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे स्टोर में लगी आग की लपटें देखकर पड़ोसी शोर मचाने लगे। इसपर वह स्टोर पहुंचा, तो देखा वहां भीषण आग लगी हुई थी। पड़ोसियों ने अपने घरों से पानी लाकर फेंका, साथ ही मस्जिद में लगे समरसेबल के पानी से आग पर काबू पाया गया। पर तब तक सारा सामान खाक हो चुका था। पीड़ित राव अब्दुररहमान ने पुलिस चैकी में दी तहरीर में आशंका जताई कि किसी ने उसके स्टोर में रंजिशन आग लगाई है। उधर, बाजार पुलिस चैकी इंचार्ज दीपक मैठाणी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, रुड़की के पाडली गुर्जर गांव के पास स्थित रजाई-गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। दमकल की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर गांव निवासी आबिद की गांव में ही तांशीपुर रोड पर रजाई गद्दे बनाने की फैक्ट्री है। शाम करीब चार बजे फैक्ट्री मे कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक ही फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए इसकी सूचना दमकल की टीम को दी। दमकल की टीम ने कर्मचारियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से फैक्ट्री में रखा सारा माल और मशीन जल गई। आग लगने की वजह शॉट सर्किट माना जा रहा है। बताया गया है कि कर्मचारी आग लगने के बाद तुरंत ही बाहर आ गए। यदि थोड़ी सी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हा सकता था। फायर स्टेशन अधिकारी भजन सिंह हने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *