Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा और दिल्ली के शाहीन बाग को प्रदर्शनकारियों से खाली कराकर आम जनता को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने की मांग की।
अध्यक्ष प्रांशू जोशी ने कहा कि काफी समय से दिल्ली स्थित शाहीन बाग में एनआरसी व सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है जिससे दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लिहाजा सरकार को इस पर गम्भीरता से विचार करना चाहिये और शाहीन बाग को खाली कराया जाये। इस दौरान रवि, श्रेष्ठ चैहान, प्रेमवीर सिंह, शिवदयाल सिंह, अंकुर भारद्वाज, रंजीत चैहान, रजत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *