Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। गांधी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान दिनांक 30.01.2020 के क्रम मे नगरीय स्लम सीतापुरी डबल फाटक पर वार्ड संख्या 43 की पार्षद भगवती सैनी पार्षद पति चन्द्रभान सैनी द्वारा कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी डा0 ब्रह्य सिंह ने जिलाधिकारी महोदय की मुरादाबाद को कुष्ठ रोग से मुक्त करने की घोषणा को पढ़ा। पार्षद भगवती सैनी ने कुष्ठ रोग की जागरुकता सम्बन्धि अपना उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा आज महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर हमने अपने क्षेत्र को कुष्ठ रोग से मुक्त करने के लिए एक विश्ेष बैठक की व्यवस्था की है। जैसाकि हमने हमारे शहर को पोलियो, स्माल पॉक्स से मुक्त बना दिया है। उसी तरह हमे आने वाले वर्षों में भारत को कुष्ठ रोग से मुक्त करना है। स्वास्थ्य विभाग भारत को कुष्ठ रोग से मुक्त करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। इसके बाद पी0टी0 किड्स इंग्लिश स्कूल के छात्र हदृयांश अग्रवाल ने गांधी की वेष भूषा में एवं छात्रा छवी ने कुष्ठ जागरूकता के संदेश पढ़े। कुष्ठ रोग से सम्बधित प्रश्नो के उत्तर देते हुए जिला कुष्ठ परामर्शदाता डा0 भास्कर अग्रवाल ने बताया कुष्ठ रोग छूआछूत का रोग नहीं है सक्ष्ूम जीवाणुओं के कारण होता है । त्वचा पर एक या एक से अधिक लाल, फीके रंग का दाग या धब्बा जिसमें सुन्नपन व सूखापन हो पसीना न आता हो, खुजली, जलन, चुभन न होती हो कुष्ठ रोग हो सकता है। इस अवसर पर जिलानाभिक टीम कुष्ठ के आर0एन0 वाजपेयी एवं डॉ0 नितिन यादव,द्वारा कुष्ठ रोगियो को माल्यारपण कर उपस्थित कुष्ठ रोगियो का सम्मान किया गया वा एम0सी0आर0 फुटवियर का वितरण किया गया। इस अवसर पर डा0 एस0 सी0 मिश्रा एवं डा0 जावेद ने अपने विचार रख्रे। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन में वार्ड संख्या 43 के कार्यकताओ का विशेष योगदान रहा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *