Share

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में मतदान के लिए एक हफ्ते का समय बचा है, सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक रही है। अब भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार में उतारने जा रही है। मोदी तीन फरवरी को पूर्वी दिल्ली और चार फरवरी को द्वारका में रैली संबोधित करेंगे। हालांकि, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेता पहले ही प्रचार में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी ने अभी तक किसी रैली को संबोधित नहीं किया है। बजट के बाद उन्हें चुनाव प्रचार में उतारा जाएगा।
बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतों की गणना के बाद नतीजे आएंगे। नामांकन के बाद अब उम्मीदवारों का प्रचार अभियान जोरों पर है। जगह-जगह रोड शो निकाले जा रहे हैं। आप जहां बिजली पानी मुफ्त जैसे अपने कामों को गिनाकर वोट मांग रही है, वहीं भाजपा का जोर अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के केंद्र के फैसले को भुनाने पर है। इसके अलावा नागरिकता कानून मुद्दा भी उसकी लिस्ट में शामिल है। वहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की पुरजोर कोशिश में है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *