Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सीएनजी आॅटो में लगे हुए म्यूजिक सिस्टम इसमें बैठने वाले यात्रियों के कान फोड़ रहे है। आॅटो चालक तेज आवाज में भौंडे गीत बजाते है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं व युवतियों को होती है। यात्री जब आॅटो चालक से म्यूजिक बंद करने को कहते हैं तो वह लड़ने पर उतारू हो जाते है। सबसे ज्यादा म्यूजिक सिस्टम करूला से शहर की ओर चलने वाले आॅटो में लगे हुए है। ताज्जुब की बात यह है कि यातायात नियमों के तहत आॅटो में म्यूजिक सिस्टम लगाने पर मनादी है मगर इसके बावजूद भी तेज आवाज में आॅटो चालक भौंडे गीत बजाकर यात्रियों को परेशान करते है। दुपहिया वाहनो की चेकिंग में व्यस्त यातायात पुलिस इससे बेखबर है। सम्भल चैराहे पर ही अगर आॅटो की चेकिंग की जाये तो अनगिनत आॅटो में म्यूजिक सिस्टम लगे हुए मिल जायेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *