Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग के एलान के मुताबिक, आगामी 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ दिल्ली में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव के लिए आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
दिल्ली में 1.47 करोड़ मतदाता हैं इस बाबत दिल्ली चुनाव के लिए कई विशेष इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में वोट फीसद कम हो गया था। इस बार मतदान बढ़ाने के लिए कई तरह के कदम उठाए गए हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान फीसद बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे मतदान केंद्र व विधानसभा क्षेत्र जहां मतदान फीसद कम रहा था, वहां अधिक ध्यान देंगे। उन इलाकों में नुक्कड़ नाटक, वॉलेंटियर व बीएलओ (बूथ लेवल अफसर) भेजकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा रेडियो व प्रिंट मीडिया में जागरूकता फैलाते रहेंगे। सभी जिलों में अलग-अलग आइकॉन नियुक्त किए गए हैं, जिनके माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। दक्षिणी दिल्ली में गायक मोहित चैहान, पूर्वी दिल्ली में पूर्व मैराथन एथलीट सुनीता गोदारा व दो जगहों पर कब्बड़ी के खिलाड़ी आइकॉन बनाए गए हैं। इस तरह अलग-अलग प्रोफाइल के लोग जागरूकता अभियान से जोड़े गए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *