Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि जनता काम के आधार पर वोट देगी। उन्होंने कहा कि अगर मैंने काम किया है तो लोग वोट दें। कहा कि मैंने काम के आधार पर वोट मांगने की हिम्मत दिखाई है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर यह सारी बातें कहीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी मुख्यालय में पहली प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने कहा कि ये चुनाव काम पर होगा। दिल्ली में विकास के नाम पर वोट पड़ेगा। लोग मन बना चुके हैं वोट काम पर देंगे।
70 साल में यह पहली बार हो रहा है कि लोग इसलिए वोट देंगे कि उनके अस्पताल अच्छे हो गए हैं, उनके बच्चों के स्कूल अच्छे हो गए हैं। केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि यदि हमने काम किया है तो हमें वोट देना।
उन्होंने कहा कि यह कहने की हम इसलिए हिम्मत जुटा रहे हैं कि हमने काम किया है। हमने सभी के लिए काम किया है। हम भाजपा और कांग्रेस वालों से भी वोट मांगेगे। हमारे देश के गृहमंत्री कल दिल्ली में एक कार्यक्रम में मुझे गालियां दी हैं। मगर हम उन्हें उन्हें गालियां नही देंगे। हमारा चुनाव अभियान पूरी तरह सकारात्मक होगा। बता दें कि दिल्ली में आठ फरवरी को चुनाव की तारीख फाइनल हो गई है जिसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। इस प्रकिया में 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 21 जनवरी को नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *