Share

नई दिल्ली। सोना अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को सोने में 720 रुपये का उछाल आया है। इस उछाल से अब 10 ग्राम सोने की कीमत 41,730 रुपये हो गई है। सोना पिछले सत्र में 41,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी बंपर उछाल दर्ज किया गया है। चांदी में सोमवार को 1,105 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से अब एक किलोग्राम चांदी की कीमत 49,430 रुपये हो गयी है। पिछले सत्र में चांदी 48,325 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा भारी लिवाली के चलते चांदी की कीमत में यह उछाल आया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *