Share

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ और हवा के कम दबाव के कारण फिर मौसम की बेरुखी सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के मनाली के साथ साथ कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को ताजा हल्की बर्फबारी हुई, जिससे फौरी तौर पर तो ठंड से राहत मिली है। लेकिन मौसम विज्ञानियों की मानें तो बर्फबारी खत्म होने के बाद गलन के साथ ही फिर कड़ाके की सर्दी लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। समाचार एजेंसी ने मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में कई स्थानों, जम्मू के पर्वतीय क्षेत्रों और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से पांच इंच तक की बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। मौसम के पूर्वानुमान में कहा गया है कि हल्की से मध्यम बर्फबारी छह से सात जनवरी की शाम को भी हो सकती है। श्रीनगर में शुक्रवार को रात का तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया वहीं लद्दाख के लेह में तापमान शून्य से 18.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *