बाडागड्डी की टीम ने जीता टूर्नामेंट

493
Share

उत्तरकाशी। बाडागड्डी ने एचपी बड़ेथी को 14 रनों से हराकर स्वर्गीय पितांबर विश्वकर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। बाडागड्डी के रोहित (138 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
बुधवार को आजाद मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बाडागड्डी व एचपी बड़ेथी के बीच खेला गया। बाडागड्डी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 222 रन बनाए। बाडागड्डी की ओर से रोहित ने 138 रनों की पारी खेली। धर्मेंद्र मिश्रा ने 40 रनों का योगदान दिया। एचपी बड़ेथी के ओर से शेषनाथ शर्मा व राहुल ने दो-दो विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचपी बड़ेथी की टीम निर्धारित ओवर में 208 रन ही बना पायी। एचपी बड़ेथी की ओर से मयंक ने 80 रन बनाए। बाडागड्डी की ओर से राहुल, बाबू व बॉबी रमोला ने दो-दो विकेट चटकाए। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, जिपं सदस्य मनीष राणा, अजय भट्ट, शैलेंद्र मटूड़ा, विशेष जगूड़ी, जावेद खान, संजय डोगरा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY