Share

थराली। थराली विकासखंड के एक गांव में बीते शुक्रवार को चार वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने रविवार रात्रि गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष थराली सुभाष जखमोला ने बताया कि थराली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से कुकुर्म के मामले में पीड़ित की दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नामजद फरार चल रहे आरोपित सुभाष कुमार (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पूनम खत्री, संजय भारद्वाज, सुमन राणा व थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला आदि थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *