Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूर्य ग्रहण नहीं देख सके लेकिन उन्होंने कोझिकोड से लाइव स्ट्रीम के जरिए इसकी झलक देखी। प्रधानमंत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिनमें वे सूर्य को देखने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कई भारतीयों की तरह मैं भी सूर्य ग्रहण देखने के लिए उत्सुक था। बादल छाये होने के कारण मैं सूर्य ग्रहण को नहीं देख सका लेकिन मैंने लाइव स्ट्रीम के जरिए कोझिकोड और अन्य हिस्सों में सूर्य ग्रहण की झलक देखीं।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने विशेषज्ञों से बात कर इस विषय पर अपना ज्ञानवर्धन किया। दिल्लीवासी कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को सुबह बहुप्रतीक्षित सूर्य ग्रहण का नजारा नहीं देख पाए, लेकिन देश के दक्षिणी हिस्सों में लोगों को यह दुर्लभ दृश्य देखने को मिला।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *