Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। इस 26 दिसंबर को वर्ष 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण पड़ा। यह साल का तीसरा सूर्यग्रहण था, लेकिन पूर्ण सूर्यग्रहण के रूप में यह साल का पहला ग्रहण था। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह 8ः17 मिनट से 10ः57 मिनट तक रहा यही वजह है कि वैज्ञानिकों के लिए और खगोलिय घटनाओं पर नजर रखने वालों के लिए इस दिन के बेहद खास मायने थे। इस दौरान वैज्ञानिक सूर्य के वायुमंडल की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसको भारत समेत दुनिया के कुछ देशों में लाखों लोगों ने देखा। इसका दीदार करने वालों में पीएम मोदी भी शामिल थे। इससे पहले इस साल छह जनवरी और दो जुलाई को आंशिक सूर्यग्रहण लगा था, लेकिन, ये भारत में दिखाई नहीं दिए थे। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार था।
वर्ष के इस अंतिम सूर्य ग्रहण को भारत समेत नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, चीन, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में असर दिखाई भारत के कुछ भागों में आंशिक सूर्य ग्रहण ही देखा गया। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि करीब 3.30 घंटे की रही।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *