Share

एजेंसी न्यूज
जम्मू। कश्मीर में बचे और छुपे हुए आतंकियों को खोजकर बाहर निकाल कर मारने के निर्देश दिए डीजीपी दिलबाग सिंह ने दिए हैं। कहा है कि आतंकियों के खिलाफ कॉर्डन एंड सर्च आपरेशन को तेज करो, ताकि आतंकियों को बाहर निकाला जा सके। जो आतंकी आत्मसमर्पण करता है, उसका स्वागत है। जो आगे से जवाब देता है, उसका काम तमाम करो। श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान यह आदेश दिए।
सिंह ने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। कानून तोड़ने वाले पर सख्ती से निपटें। अधिकारियों से जोर देकर कहा कि वह कासो को तेज कर दें। आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ मिलकर काम करें। उस पार बैठे आकाओं और आतंकियों के खिलाफ एक संयुक्त कार्रवाई करनी होगी। काफी हद तक कश्मीर में आतंकियों का सफाया किया गया है। लेकिन हमें इसे अभियान को जारी रखना है।
एक समन्वित रणनीति अपनाकर इन आतंकियों का खात्मा करना है, ताकि जम्मू कश्मीर में शांति बनी रहे। कश्मीर की आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी काफी मंथन किया गया। अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा के लिए हर तरह के जरूरी कदम उठाएं। बैठक में सीआईडी के एडीजीपी बी श्रीनिवासन, आईजी कश्मीर सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *