Share

देहरादून। दून की सड़कों पर आने वाले समय में सफर बेहद आरामदायक और सुखद होने वाला है। स्मार्ट दून की 11 प्रमुख सड़कों को करीब साढ़े 13 सौ करोड़ से स्मार्ट बनाने की योजना है, जबकि सवा सौ करोड़ लागत की 100 स्मार्ट बसें दूनवासियों को श्स्मार्टश् सफर का अनुभव कराएंगी। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इसको लेकर प्रस्ताव डिपार्टमेंट ऑफ इकनोमिक्स अफेयर्स को भेज दिया है। अब प्रोजेक्ट वैल्यू के 80 फीसद फंड के लिए एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआइआइबी) को आवेदन भेजने की देरी है। उम्मीद है, जल्द इस संबंध में तमाम औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएंगीं।
देहरादून स्मार्ट सिटी लि. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने बताया कि प्रोजेक्ट की कुल लागत 1461.09 करोड़ रुपये है। जिसमें 80 फीसद यानि 1168.87 करोड़ रुपये का एक्सटर्नल असिस्टेंस लिया जाएगा। बताया कि प्रोजेक्ट में सड़कों को स्मार्ट करना और स्मार्ट बसों का संचालन शामिल है। स्मार्ट रोड की कुल लागत 1368 करोड़ है, जबकि 123 करोड़ की 100 स्मार्ट बसों को शहर में चलाया जाएगा। ये स्मार्ट बसें ग्रोस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट पर संचालित की जाएंगी। वहीं, स्मार्ट रोड की कुल लंबाई 61.10 किलोमीटर होगी। जिन्हें स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज, मल्टी यूटिलिटी डक्ट आदि से लैस किया जाएगा। स्मार्ट रोड के तहत प्रेमनगर, राजपुर और मसूरी को भी शामिल किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *