Share

बहादराबाद। छात्रा को बीएससी में दाखिला न देने और कॉलेज प्रशासन से जुड़े लोगों के अभद्र व्यवहार को लेकर स्वजन नाराज हो गए। गुरुवार को बहादराबाद के एक निजी कॉलेज में पहुंचकर एक संगठन ने हंगामा कर दिया। बाद में हुई वार्ता में 23 दिसंबर को निदेशक के छात्रा से माफी मांगने की रजामंदी पर लोग शांत हुए।
शांतरशाह स्थित एक कॉलेज में बीएससी में एक छात्रा को प्रवेश न देने और कॉलेज प्रशासन से जुड़े लोगों के बदसूलकी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सैनी के नेतृत्व में गांववालों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। ग्रामीणों का आरोप था कि बीएससी में प्रवेश के लिए अगस्त में छात्रा ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को स्वयं फोन कर बुलाया था। बुधवार को जब छात्रा कॉलेज पहुंची तो कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश देने से मना कर दिया। छात्रा ने पूरा साल खराब होने की दुहाई दी तो छात्रा के साथ बदसलूकी कर कॉलेज से बाहर निकल जाने को कहा। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष और अन्य ग्रामीण निदेशक को मौके पर बुलाकर छात्रा से माफी मांगने पर अड़ गए। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। कॉलेज प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बैठक में 23 दिसंबर को निदेशक के छात्रा से माफी मांगने पर रजामंदी के बाद मामला शांत हुआ। हंगामा करने वालों में प्रमोद सैनी, राव एहसान, राव तय्यब, रविद्र सैनी, कुणाल, रमन, अमित सैनी, वासु, रोहित सैनी, गगन, राहुल बंसल, राजवीर राठौर, भानु प्रताप, दीपक सैनी आदि शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *