Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों कोे निस्तारण के निर्देश दिये। आज सदस्या ने महिला उत्पीडन के 08 प्रकरणों को सुनते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, पुलिस क्षेत्राधिकारी, एस0एच0ओ0 थाना मझोला एवं थाना महिला, पुलिस क्षेत्राधिकारी को कई मामलों में आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही पुलिस को एफ0आई0आर0 दर्ज कर पीडित पक्ष को न्याय दिलाने के निर्देश दिये हैं।
अवनी सिंह ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आये प्रकरणों की गंभीरता पूर्वक जांच त्वरित गति से की जाये तथा दोषियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जाये और पीड़ितों को न्याय दिलाये जाने के हर संभव प्रयास किये जाये। महिलाओं की समस्याओं को निस्तारित करने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी की जाये।
जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश चन्द्र गुप्त ने कहा कि सदस्या राज्य महिला आयोग द्वारा दिये गए निर्देशों का अक्षरतः से पालन किया जायेगा और प्रभावी कार्यवाही कर पीडित महिलाओं को न्याय दिलाने में हर संभव प्रयास किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रबुद्ध सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश चन्द्र गुप्त, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी लल्लन सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ज्योति सिंह, महिला हेल्पलाइन की सदस्य चारु चैधरी एवं प्रेरणा यादव, सी0डब्ल्यू0सी0 मेम्बर नीतू सक्सेना तथा पीड़ित महिलाएं उपस्थित थीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *