Share

एजेंसीं न्यूज
लखनऊ। बढ़ती सर्दी के चलते राजधानी लखनऊ के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। कक्षा आठ तक के सभी स्कूल सोमवार तक बंद रहेंगे। इससे पहले डीएम ने स्कूलों के समय में बदलाव किया था, लेकिन ठंड में लगातार हो रहे इजाफे के चलते स्घ्कूलों में छुट्टी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देशानुसार अब सभी सरकारी व निजी स्कूल सोमवार तक बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बुधवार को भीषण शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त राजकीय/ परिषदीय/ अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय एवं समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक के बच्चों की सोमवार तक छुट्टी करने के निर्देश जारी कर दिए। इसके बाद मौसम के हालात को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को निर्देश दिए गए थे कि आठ तक की कक्षायें बुधवार से अग्रिम आदेशों तक सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगी, लेकिन बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *