Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। आर्य प्रतिनिधि सभा, जनपद मुरादाबाद द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजते हुए नागरिक संशोधन विधेयक को पारित करने के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा गया कि इस विधेयक के अन्तर्गत अपने मुल्क भारतीयों को जो विदेशों में अत्याचार व प्रताड़ना सह रहे हैं उन्हें अपनाकर मानवीय दृष्टिकोण का सबूत दिया है। देश में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जो असहजता की भावना फैलाने की आशय से प्रदर्शन किये जा रहे हैं वह अनुचित है क्योंकि बिल में ऐसा कोई प्रावधान जोड़ा ही नहीं गया है जिसमें कुछ देशवसियों की नागरिकता के अस्तित्वता पर सवाल खड़े हों।
इस दौरान राजेन्द्र कुमार आर्य, रमेश सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *