Share

ऋषिकेश। यमकेश्वर विधयाक ऋतु खंडूड़ी और ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं ने राहुल गांधी के दिए गए बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान पर देश की महिलाओं और जनता से माफी मांगनी चाहिए।
दरअसल, राहुल गांधी ने बीते गुरुवार को एक जनसभा में मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मेक इन इंडिया के प्रोग्राम का हवाला देकर देश में बढ़ती हुई रेप की घटनाओं पर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भारत अब मेक इन इंडिया की जगह रेप इन इंडिया बन गया है। यमकेश्वर की विधयाक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि इस तरह के बयान से भारत की महिलाओं का उन्होंने अपमान किया है। वह एक राष्ट्रीय पार्टी के बड़े नेता और सांसद है। इस तरह के बयान बाजी से उन्होंने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का इस तरह से अपमान क्षमा योग्य नहीं है। नगर निगम ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं ने भी कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा इस तरह के बयान देने से न सिर्फ भारत की महिलाओं का अपमान हुआ है बल्कि विश्व की समस्त महिलाओं का अपमान हुआ है। इस तरह के बयान राहुल गांधी के मानसिक दिवालियापन की निशानी है। राहुल गांधी को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *