हर भारतीय अपने देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा: इन्द्रेश

301
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। हिंदू जागरण मंच मेरठ प्रांत द्वारा शनिवार को ‘‘बलिदानियों की माटी को नमन’’ कार्यक्रम दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के पीछे सेंट मैरी स्कूल पार्क में आयोजित हुआ जिसमें उन वीर सैनिकों के बलिदान को नमन किया गया जो देश की रक्षा के लिए शहीद हुए और गुमनामी के अंधेरों में खो गये थे। ऐसे शहीदो की माटी को उनके गांवो से, क्षेत्रों से मुरादाबाद लाकर उनका पूजन इस कार्यक्रम के तहत किया गया तथा शहीदों के परिवारो ंको राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता इन्द्रेश जी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मंच की मुरादाबाद, रामपुर और सम्भल इकाई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं वक्ता इन्द्रेश जी ने कहा कि आज भारत विश्व गुरू बना हुआ है अन्य देश भी भारत का अनुसरण कर रहे है। उन्होेंने सबसे पहले शहीदो के परिवारों को नमन करते हुए उनके सपूतों के बलिदान को याद किया और कहा कि वीर कभी मरा नहीं करते हमेशा अमर रहते है। देशवासियों के लिए अपने प्राणो की आहुति देने वाले सभी बलिदानियों को शत शत नमन। 10 डिग्री के तापमान मंे जब हम लोग घरों में लिहाफो में दुबके होते हैं हमारे वीर जवान माइनस 50 डिग्री के तापमान में रहते हुए देश की सरहदों की रक्षा करते है। शहीदों के परिवार से पूरे देश को सहानुभूति है।
एनआरसी व सीएबी बिल पर चर्चा करते हुए इन्द्रेश जी ने कहा कि इसका विरोध करने वाले पापी और अधर्मी हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी, सिख, आदि समुदाय के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। ऐसे में दुनिया में 200 से अधिक देश हैं मगर किसी ने वह हिम्मत नहीं दिखाई जो भारत ने दिखाई और नया कानून लाकर ऐसे सभी पीड़ितों को भारत की नागरिकता और शरण देने का दमखम दिखाया। ऐसे में जो लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं वह गलत कर रहे है। श्री इन्द्रेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नये भारत का उदय बताया और धारा 370 की समाप्ति, ट्रिपल तलाक जैसे मसलों पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। स्वच्छता के प्रति लोगेां को जागरूक करते हुए अपना शहर व मोहल्ला साफ रखने की हिदायत दी तो वहीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा भी बुलंद किया। वृक्षारोपण कर प्रदूषण को दूर करने के लिए भी लोगों से संकल्प लिया। सम्बोधन में अन्त में कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को इन्द्रेश जी ने शपथ दिलाई कि हर भारतीय अपने देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
कार्यक्रम के अन्त में वीर शहीदो के परिवार के लोगों को शाॅल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर इन्द्रेश जी द्वारा सम्मानित किया गया और उन परिवारों को नमन किया। शहीदों के परिजन अपने साथ शहीदों की जमीन की मिट्टी भी लाये थे। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान हितेश बंसल, दीपक गोयल, गुलाबो देवी, आध्यात्मिक गुरू पवन सिन्हा, प्रिया अग्रवाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, हरिओम शर्मा, अजय दिवाकर, सुधांशू कौशिक आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को भव्य बनाया हितेश बंसल व उनकी टीम ने
हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश बंसल का कार्यक्रम में अभूतपूर्व योगदान रहा। यह उनकी व उनकी टीम की दिन रात की मेहनत का नतीजा रहा कि कार्यक्रम में अपार जन सैलाब उमड़ा। कार्यक्रम को भव्य बनाने में हितेश बंसल ने जी तोड़ मेहनत की। कार्यक्रम में उनकी मेहनत अलग ही नजर आ रही थी। हितेश बंसल व उनकी टीम के द्वारा किये गये कार्यक्रम को भव्य बनाने के कार्यों की प्रशंसा हर कोई करता नजर आया।

इन शहीदों के परिवारों को किया गया सम्मानित
1. रामआसरे लाल शर्मा
2. शेखर शर्मा
3. गिरीश चन्द्र अग्रवाल,
4. अजय कुमार
5. अमित कुमार
6. पुष्पेन्द्र सिंह यादव
7. नेत्रपाल सिंह
8. महेश चन्द्र दिवाकर
9. कर्मवीर सिंह
10. महेन्द्र कुमार
11. सुदेश कुमार
12. मुनेश पाल सिंह यादव
13. जितेन्द्र सिंह जटराना
14. जय कुमार सिंह
15. सुंदर सिंह राघव
16. तेज सिंह
17. अरविन्द कुमार
18. महिपाल सिंह यादव
19. नवेन्द्र कुमार त्यागी,
20. राजेन्द्र सिंह राणा
21. नेत्र पाल सिंह (द्वितीय)
22. बलजीत सिंह
23. राजीव कुमार।

LEAVE A REPLY