Share

देहरादून। समाज में महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म जैसी घटनाओं के विरोध में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने लाल पुल के समीप प्रदर्शन कर केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। समिति ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदर्शन के दौरान समिति की प्रांतीय उपाध्यक्ष इंदू नौटियाल ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं पर यदि सरकार समय रहते सख्त कानून बनाए तो महिलाओं की आबरू बचाई जा सकती है। इस दौरान सभी महिलाओं ने मोदी सरकार और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने दुष्कर्म पीडिघ्ताओं को शीघ्र न्याय और देश में फास्ट्रेक कोर्ट गठन करने की मांग की गई। पुतला दहन के समय दुष्कर्म पीडिघ्ता युवती भी मौजूद रही। जिसे डेढ़ साल बाद भी न्याय नहीं मिल पाया। पुतला दहन करने वालों में समिति की जिला अध्यक्ष नुरेशा अंसारी, प्रांतीय महामंत्री दमयंती नेगी, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदा ममगाईं, सीमा लिंगवाल, कुसुम रावत, सुरेशी नेगी, शोला उनियाल, कुसुम नौटियाल आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *