Share

एजेंसीं न्यूज
गोरखपुर। बस्ती रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गोरखपुर-यशवंत नगर एक्सप्रेस का इंजन पटरी के गाटर से टकरा गया। इस दुर्घटना के बाद कई ट्रेनों का अवागमन बाधित हुआ। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दुर्घटना के बाद इंजन का कैटेल गार्ड टूट गया और इंजन फेल हो गया है। इससे ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे स्टेशन पर विभागीय उच्चाधिकारियों की जांच टीम पहुंच गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे पटरी की मरम्मत का कार्य चल रहा था। मजदूर रेलवे की पटरी के नीचे लगने वाले सीमेंटेड गाटर को दूसरी तरफ ले जा रहे थे, तभी ट्रेन आ गई। स्पीड तेज होने के नाते ट्रेन रुक नहीं सकी और हादसा हो गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *