Share

गोपेश्वर। महंगाई, बेरोजगारी सहित राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने बस स्टेशन पर धरना देकर विरोध दर्ज किया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सरकार की नीतियों में खामियां निकाली।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बस स्टेशन तिराहे पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं और देश आर्थिक मंदी की ओर जा रहा है। प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने सरकार पर जनता के दर्द को नजरंदाज करने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने बस स्टेशन पर धरना भी दिया। कहा कि प्रदेश सरकार पहाड़ विरोधी कार्य कर रही है। इस मौके पर एआइसीसी पर्यवेक्षक अनिल शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व विस उपाध्यक्ष डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *