Share

मंगलौर। गन्ना कोल्हू से सीधे गुड़ का उठान होने से प्रदेश की सबसे बड़ी गुड़ मंडी मंगलौर के व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इससे गुड़ कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में किसी भी दिन व्यापारी हड़ताल कर सकते हैं।
मंगलौर गुड मंडी बड़े पैमाने पर गुड़ का कारोबार होता है। करीब पांच सौ गन्ना कोल्हू से गुड़ की आवक मंगलौर मंडी में होती है। मंडी व्यापारियों का आरोप है कि मंडी अधिकारियों की मिलीभगत के चलते गन्ना कोल्हू से गुड़ सीधे अन्य मंडियों में भेजा जा रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगमंदर दास सिघलन ने बताया कि सरकार को जहां सवा लाख रुपये तक के राजस्व की एक दिन में हानि हो रही हैं, वहीं मंडी से जुड़े कारोबारी, पल्लेदार एवं अन्य मजदूरों को पूरा मेहनताना नहीं मिल पा रहा है। व्यापार मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर बंसल ने बताया यदि प्रशासन ने बाहर से गुड़ भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो मंडी से जुड़े कारोबारी एवं कर्मचारी कभी भी हड़ताल पर जा सकते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *