Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। वार्ड 41 के
सीधी सराय में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार को नाला निर्माण में बाधा बन रहे दुकानों व मकानों के लिंटरों को नगर निगम की जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि कुछ लोगों ने नगर निगम की इस कार्यवाही का विरोध किया मगर नगर निगम की टीम के आगे उनकी एक न चली। क्षेत्रीय पार्षद इस्मत जहां के पिता रईस अहमद ने बताया कि इस इलाके में बरसात के दिनो में जलभराव की समस्या रहती है। इसलिए एक नये नाले का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को जब नगर निगम की टीम नाले की राह में बाधा बन रहे दुकानों व मकानांे के लिंटर तोड़ने पहुंची तो क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। दुकानदारों ने लिंटरों पर रखा सामान तुरन्त हटाना शुरू कर दिया। देर शाम तक यह कार्यवाही चलती रही।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *