Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। बुधवार को महानगर के विभिन्न हिस्सो में ट्रैफिक जाम में फंसकर लोग परेशान हुए। ईदगाह रोड, गलशहीद, भूड़ा चैराहा, अमरोहा गेट, टाउनहाल, चैमुखा पुल, गुरहट्टी, डिप्टीगंज तक वाहनो की लम्बी कतारें नजर आयीं और इनमें फंसकर लोग परेशान हुए। जरा सी दूरी तय करने में काफी वक्त लग गया।
असल में हर बुधवार को ईदगाह रोड पर साप्ताहिक फड़ बाजार लगता है। इसी के कारण यह सब व्यवस्था हेाती है। फड़ बाजार वाले दोनो साईडे तो घेरते ही हैं डिवाईडर तक पर अपने फड़ लगा लेते है। इसी वजह से हर बुधवार को यह अव्यवस्था हावी होती है। स्कूली बच्चों व जरूरी काम से जाने वाले लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *