Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व की ओर से धर्मेंद्र नाथ मिश्रा को महानगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया उसी क्रम में दीवान बाजार मंडल की ओर से बुधवार को शाम 4 बजे चैरासी घंटा मंदिर पर एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आलोक सैनी का फूलमालाये पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यदेव शर्मा एवं संजय शंखधर ने किया। स्वागत कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
महापोर विनोद अग्रवाल ने कहा कि धर्मेन्द्र मिश्र को महानगर की जो जिम्मेदारी सौपी है वो उस पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे आप सभी का सहयोग चाहिए। जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा विधानसभा चुनाव मे आप सभी का मुझे बहुत सहयोग मिला में आप सभी का हमेशा ऋणी रहूँगा।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि आप सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से प्रदेश नेतृत्व ने मुझे महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं मैं सभी के साथ हूं हम सभी को मिलकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाना है पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है इन सभी कार्यों के लिए मुझे विश्वास है की आपका सभी का सहयोग मुझे हमेशा मिलता रहेगा मैं आपसे ऐसी आशा रखता हूं अध्यक्ष ही नहींपार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता होने के नाते मैं हमेशा हर समय आपके साथ हूं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर शर्मा,ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, मंडल अध्यक्ष आलोक सैनी,मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, अमित शर्मा,नवदीप टंडन, शम्मी भटनागर,सुधांशु कौशिक,श्याम बिहारी शर्मा, अभिषेक भटनागर, गौरव भटनागर,अमित कुमार शर्मा, अंकित रस्तोगी, शरद रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, आशीष त्रिवेदी, भरत टंडन, प्रेम प्रजापति, योगेंद्र रस्तोगी, अनुज अग्रवाल ,रामचंद्र कश्यप, सोनू शर्मा, सुमित अग्रवाल, राजीव शर्मा, अशोक त्रिवेदी, अनूप अग्रवाल विवेक शर्मा गोपाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *